आल इंडिया बराल बिरादरी की बैठक में उपस्थित लोग।
अखनूर। गांव समहां में देव स्थान पर सोमवार को आल इंडिया बराल बिरादरी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बिरादरी के प्रधान मंगल बराल ने की। बैठक में बिरदारी के उत्थान पर कई पहलुओं पर विचार-विर्मश किया गया। इस मौके पर अखनूर थाना प्रभारी नरेश शर्मा को सम्मानित किया और क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया गया। प्रधान मंगल बराल ने कहा कि बिरादरी के लोगों को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बिरादरी के लोगों के उत्थान के लिए खासतौर पर कंडी क्षेत्र के रहने वाले लोगों की मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिरादरी के जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर गणेश शर्मा, सतपाल आदि मौजूद थे। संवाद