साम्बा जिला के सरपंच डीसी से भेंट करते हुए।
सांबा। जिले के सरपंचों ने मंगलवार को उपायुक्त रोहित खजूरिया से भेंट की। इस दौरान उन्हें पंचायतों के बकाया विकास कार्यों को शुरू कराने की मांग उठाई। वहीं बैक टू विलेज-3 को लेकर चर्चा की।
सरपंचों ने कहा कि बैक टू विलेज-1 और 2 में कई विकास कार्य आज भी बकाया चल रहे हैं। उन्हें पूरा किया जाए, नहीं तो पंचायत के फेज-3 का वह बहिष्कार करेंगे। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि बकाया विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। एक दो दिन के भीतर ही सभी 21 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन के चेयरमैन सरपंच विजय कुमार, सरपंच रवींद्र सिंह लब्लु, राम पाल, जोगिंद्र सिंह, सूरज प्रकाश, रीना चौधरी, विनोद कुमार, प्रवीन चौधरी, शिल्पा दुबे, प्रदीप कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।