फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में सादगी के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
सांबा कस्बा के रानी सुचेत सिंह स्टेडियम मे डीसी सांबा परेड का निरिक्षण करते हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कोरोना के चलते जिले में सादगी के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पुलिस की ओर से सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए। जिला स्तरीय कार्यक्रम रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में हुआ। जहां आधा दर्जन स्काउट ही रहे। उपायुक्त ने परेड की सलामी ली। एसएसपी शक्ति पाठक भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ रहे मामलो को देखते हुए स्टेडियम में भी भीड़ से परहेज ही रखा गया। जिला प्रशासन ने बाद में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। म्यूनिसिपल काउंसिल कार्यालय में चेयरमैन पवन कोहली ने ध्वाजारोहण किया। इस अवसर पर पार्षद उपस्थित थे। भाजपा जिला मुख्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया। बीडीसी चेयरपर्सन कमलेश कुमारी ने सांबा में, सदोह में नायब सरपंच दवेंद्र सिंह ने, दियानी पंचायत के सरपंच प्रदीप ललोत्रा ने, वीरपुर में सरपंच वीना जमवाल ने पंचायत में ध्वजारोहण किया। घगवाल में बीडीसी चेयरमैन विजय टंगोत्रा ने तिरंगा फहराया। पुलिस लाइन सांबा, नड में अनिल कुमार ने, घगवाल में भाजपा नेत्री गीता भगत ने, नपा के उप चेयरमैन कुमेर सिंह कांग्रेस ब्लॉक कमेटी कार्यालय में, भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की प्रत्येक पोस्ट पर शान से तिरंगा लहराया गया। कहीं से भी किसी प्रकार की अनहोनी घटना की कोई सूचना नहीं है। हालांकि कई लोगों ने अपने-अपने घरों में ही तिरंगा फहरा कर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें