सांबा समाजिक संस्था मुस्कान की प्रधान पत्रकार बार्ता करते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। सामाजिक संस्था मुस्कान फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रवीन संगराल ने प्रेसवार्ता में कहा कि उन्होंने नेड गांव के निवासी दिव्यांग शमशेर चंद को मकान बना कर देने के बारे में वादा किया था। उनके खाते में धन भी आना शुरू हो गया है। जबकि उनकी पत्नी की ओर से धन निकाल कर अन्य काम में इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने केवल मकान बना कर देना है। इसके लिए दान देने वालों की ओर से भी उनके खाते में धन जमा कराया जा रहा है। उन्होंने दान दाताओं से अपील की है कि नकद राशि ना देकर मकान बनाने की सामग्री ही दी जाए।
सनद रहे कि नड के गांव नेड में दिव्यांग शमशेर सिंह का कच्चा मकान गिरने की कगार पर है। सामाजिक संस्था के सदस्यों ने उनके घर जाकर हालत देखी तो उन्होंने मकान बनाकर देने का वादा किया। अब वह धन को व्यर्थ खर्च कर रहे हैं जिस पर संस्था के सदस्यों ने एतराज जताया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व मुस्कान अध्यक्ष ने गांव नेड (दोहडा पंचायत) का दौरा किया व दिव्यांग शमशेर चंद पुत्र शंगारू राम के लिए घर बनाने के लिए भूमि देने का आह्वान किया था। उनके संग पंच, सरपंच व वीडीसी चेयरमैन भी थे, जिन्होंने अतिशीघ्र भूमि चिह्नित करने का आश्वासन दिया। मुस्कान संस्था के आह्वान पर शमशेर के खाते में लोग पैसा भेज रहे हैं व उसके परिवार को कहा कि पैसा मकान बनाने के लिए है। इसको अतिरिक्त कार्य के लिए नहीं निकाला जाए। लेकिन उसकी पत्नि ने 20 हजार रुपये निकाल लिए हैं। इस लिए अब सहयोग करने वालों से आग्रह है कि नकद रकम के स्थान पर मकान बनाने का सामान दिया जाए। जैसे सीमेंट, रेत, बजरी, ईंट आदि ताकि शमशेर चंद के परिवार का मकान बन सके और उसके परिजन अकारण पैसा न उड़ा दें।