फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाता तालाब पर 31 मई को होने वाली मेल रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के दाता तालाब देव स्थल पर सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए बुधवार को आपात बैठक हुई। इसमें दाता देव में 31 मई को होने वाली अर्द्ध वार्षिक मेल पर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष स्वर्ण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लॉकडाउन के चलते निर्देश अनुरूप वर्तमान अर्द्ध वार्षिक मेल को रद्द करने का निर्णय लिया गया। विशेष सदस्य उस दिन पूजा अर्चना कर रस्म पूरी करेंगे। जबकि अब शीत रितु में आने वाली वाली मेल जो 20 दिसंबर को होगी। इस अवसर पर समिति महासचिव प्रेम नाथ, चाढ़क बिरादरी अध्यक्ष राका चाढ़क, महासचिव अशोक चाढक, समिति के वरिष्ठ उप प्रधान जगदेव सिंह, द्वारिक नाथ, नरैन सिंह, जसवंत सिंह, चमन लाल, बलवंत सिंह, अजय सिंह बैठक में शामिल रहे। गौरतलब है कि दाता तालाब देव स्थल पर साल में दो बार मेल का आयोजन किया जाता है। यहां राज्य के अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी लोग आते हैं, जिनकी संख्या लाखों में होती है। कोरोना के कारण पहली बार मेल रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर सोहन लाल अध्यक्ष सडोत्रा बिरादरी भी शामिल थे।
विज्ञापन

-------
काई देवता की मेल रद्द
अखनूर। गांव रागनी मैरा मेदरिया में काई देवता की 21 मई को होने वाली वार्षिक मेल रद्द हो गई है। यह जानकारी ग्रामीण रवि कुमार ने दी। उन्होंने लोगों से घरों में ही पूजा अर्चना करने को कहा है। संवाद
-------
फैज अहमद शाह बुखारी दरगाह पर 28 मई को होने वाला उर्स रद्द
अखनूर। कस्बे के सटे गांव वल्ले बाग में विश्व प्रसिद्ध फैज अहमद शाह बुखारी दरगाह पर 28 मई को होने वाले वार्षिक उर्स और मेला कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी दरगाह के मोजहर शकील अहमद टीपू ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी से उर्स और मेला रद्द किया गया है। कोई भी श्रद्धालु दरगाह में न आए और घर से ही दुआएं करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें