फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने नहीं दी विवाह की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के बुद्धवानी का एक परिवार काफी निराश है। सोमवार को उनकी बेटी की शादी का मुहूर्त है। जिला प्रशासन उन्हें विवाह के लिए अनुमति नहीं दे रहा है। इसको लेकर वह पशोपेश में हैं। उधर दूल्हे पक्ष को विवाह की अनुमति मिल गई है। जो बिलावर से सांबा पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कस्बा की म्यूनिसिपल कमेटी की वार्ड-9 के पार्षद नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके वार्ड में एक युवती की शादी का मुहूर्त 18 मई का है। इसी सिलसिले में वह लोग 11 मई को जिला मुख्यालय पहुंचे। जिला प्रशासन के आदेश पर उन्हें कार्यालय में दाखिल ही नहीं होने दिया गया। उन्होंने अपना आई कार्ड भी दिखाया कि वह लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं। वह एडीसी से मिलना चाहते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हुई। काफी देर तक वह बाहर खडे़ रहे। उन्हें एडीसी से मिलने ही नहीं दिया गया। उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खडे़ किए। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के लिए सभी काम पूरे कर लिए गए हैं, लेकिन अनुुमति नहीं मिलने से परिवार सकते में है। उधर दूल्हे पक्ष जो बिलावर से आएंगे, उन्हें अनुमति मिल चुकी है। जबकि सांबा जिला प्रशासन उन्हें विवाह के लिए अनुमति ही नहीं दे रहा है। इसको लेकर सारा परिवार परेशान है। उन्होंने कहा कि वह इस बाबत उपराज्यपाल को भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें