फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगर कीर्तन के दौरान गुरु के रंग में रंगा रायपुर गुजरा

विज्ञापन
निकाले नगर किर्तन में आगे चलते हुए पंज प्यारे - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी रायपुर गुजरा की तरफ से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें सैकड़ों संगत ने शामिल होकर गुरु के नाम का गुणगान किया। नगर कीर्तन में पंज प्यारों की अगुवाई में गांव रायपुर गुजरा से शुरू होकर विभिन्न गांव से होते हुए गांव जिंदड़ मेहलू में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में फूलों से सजी गुरु जी की पालकी के समक्ष ग्रामीणों ने माथा टेका और आशीर्वाद लिया। पालकी के साथ रही संगत शबद कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थी, जिससे क्षेत्र का माहौल गुरु के रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान युवाओं ने गतका खेलकर कई हैरान करने वाले करतब दिखाए। नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए क्षेत्र के लोगों की ओर से कई पदार्थों के स्टाल भी लगाए गए थे जहां पर लोगों ने जलपान किया।
इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह, जोगिंदर सिंह, दयाल सिंह दर्शन सिंह तथा जसवीर सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से हर वर्ष नगर कीर्तन निकाला जाता है, जिसमें सैकड़ों संगत हिस्सा लेती हैं और गुरु जी का गुणगान करती हैं। नगर कीर्तन में पड़ रही सर्दी में भी लोगों में उत्साह देखा गया। पंच केसर परवीन, श्याम लाल गोरखा आदि ने भी नगर कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सभी देशवासियों को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव की मुबारकबाद देते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। क्षेत्र के गांव कोले में भी श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें सैकड़ों संगत शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें