फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: सुचेतगढ़ में रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचीं कुंवरानी डॉ. रितु सिंह

Mon, 28 Nov 2022 04:01 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

महाराजा हरि सिंह की पुत्रवधू कुवरानी डॉ रितु सिंह ने सुचेतगढ़ में केंद्र व विशेषकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रयास के चलते यहां रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन करने पर लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं देश-विदेश से पर्यटक भी यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सुचेतगढ़ में रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंची डा रितु सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान सीमा पर रविवार को डॉ. कुंवरानी रितु सिंह विशेष तौर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंची। इस दौरान उन्होंने ऑक्ट्रॉय पोस्ट पर पौधे लगाए जाने के साथ सीमा सुरक्षा बल बल के कमांडेंट विवेक श्रीवास्तव को जवानों के लिए कई उपहार भी भेंट किए।

विज्ञापन


रिट्रीट सेरेमनी देखने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने महाराजा हरि सिंह की पोत्रवधू कुंवरानी डॉ रितु सिंह का तालियां बजाकर स्वागत किया। सेरेमनी देखने के उपरांत उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि भारत-पाक सीमा पर पहुंचकर काफी अच्छा लगा। 

उन्होंने कहा कि उनके परिवार के पूर्वज इस स्थान पर कई बार पहुंचे। आज उन्हें जहां आने का मौका मिला है, यहां सीमा सुरक्षा बल के जवानों को देखकर काफी अच्छा लगा, जो सरहद की रक्षा कर रहे हैं। केंद्र व विशेषकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रयास के चलते यहां रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन करने पर लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं देश-विदेश से पर्यटक भी यहां पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरी पैलेस में पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए विशेष तौर पर व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि पैलेस के स्टाफ के सदस्यों को भी इसीलिए यहां लाया गया है ताकि वह यहां की स्थिति के बारे में जान सकें। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के कई अधिकारियों सहित जवान व पर्यटक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें