आरएस पुरा। श्री सतगुरु देव महाराज की 32 वीं पुण्यतिथि पर रमेश्वर धाम गीता भवन में चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम में वीरवार को भागवत कथा शुरू हुई। कथा के पहले दिन स्वामी प्रकाशानंद के साथ अन्य संतों ने प्रवचन से श्रद्धालुओं को निहाल किया।
मौसम खराब होने के बावजूद काफी संख्या में श्रद्धालु संतों के प्रवचन सुनने के लिए पहुंचे थे। स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि 26 अक्तूबर तक भागवत कथा का आयोजन होगा, जिसमें संतों द्वारा प्रवचन किया जाएगा। रात्रि के समय श्रीकृष्ण रास लीला की भी शुरुआत हो चुकी है, जिसमें वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जा रहा है। स्वामी जी ने समस्त श्रद्धालुओं से कहा कि वह इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर योगदान दें। 26 अक्टूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी।