पैदल यात्रा पर रवाना होने पर सरपंच सहित अन्य नमन करते हुए
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सतराईयां से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शुक्रवार को 52 वीं पैदल छड़ी यात्रा माता रानी के जयकारों के साथ रवाना हुई। इस मौके पर सरपंच बीना देवी मुख्य तौर पर मौजूद रहीं। जिन्होंने यात्रा को रवाना किया।
इसके अलावा पंच परवीन सिंह के साथ-साथ पंचायत के अन्य प्रतिनिधि एवं गांव वासी उपस्थित रहे। इस मौके पर पहुंचे प्रवीण सिंह ने बताया कि गांव से निकलने वाली हर साल यात्रा को गांव में रहने वाले स्वर्गीय डिप्टी सिंह चिब द्वारा शुरू किया गया था। तब से हर साल गांव से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा रवाना होती है, जिसमें देश की शांति एवं उन्नति की कामना की जाती है। माता रानी से प्रार्थना की जाती है कि सभी पर आशीर्वाद बना रहे। यात्रा में शामिल सुरजीत सिंह काका, सचिन मन्हास, सनी मन्हास, हैप्पी सिंह, तरसेम सिंह, विक्की सिंह, प्रवीण सिंह आदि ने बताया कि गांव से शुरू हुई यात्रा पहले नवरात्रि पर श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंच दर्शन करेगी।