फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह ने समाज में फैली बुराइयों को किया दूर

विज्ञापन
श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के सदस्य महाराजा हरि सिंह को नमन करते हुए।
विज्ञापन
आरएस पुरा। श्री अमर क्षत्रिय राजपूत सभा की तरफ से वार्ड-12 स्थित सभा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर महाराजा हरि सिंह को जयंती पर नमन किया। सभा के प्रधान कैप्टन विशंभर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। जिन्होंने महाराजा हरि सिंह के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कीं। उनके द्वारा प्रदेश के विकास हेतु किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सभा के प्रधान विशंभर सिंह ने महाराजा की जयंती पर छुट्टी घोषित किए जाने पर सरकार का आभार जताया और कहा कि जम्मू-कश्मीर में आज तक जितनी भी सरकारें आईं उन्होंने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी घोषित नहीं की, लेकिन मौजूदा सरकार ने डोगरों के साथ इंसाफ किया है। उनकी मांग को पूरा किया। इस मौके पर चेयरमैन कृष्ण सिंह ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर का महाराजा होते हुए समाज में फैली बुराइयों को दूर किया तथा जम्मू-कश्मीर को विकास के क्षेत्र में नया आयाम दिया। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने जातपात जैसी बुराइयों को दूर किया एवं सती प्रथा पर भी रोक लगाई। उन्होंने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी घोषित किए जाने का स्वागत किया।
इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान रघुनाथ सिंह, सलाहकार कुलदीप सिंह, महासचिव शमशेर सिंह, सचिव चंद्रभान सिंह, अजीत सिंह, वरयाम सिंह, सुखदेव सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। बाद में क्षेत्र के लोगों द्वारा रैली निकाली गई, जो जम्मू के लिए रवाना हुई। इसमें सैकड़ों युवा शामिल थे।
विज्ञापन

राजतिलक सेलीब्रेशन कमेटी ने किया कार्यक्रम
अखनूर। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर राजतिलक सेलीब्रेशन कमेटी के चेयरमैन केपी सिंह और कबीर सभा के सदस्य देवराज भगत की अध्यक्षता में कबीर सभा में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण मौजूद थे।
उपस्थित सदस्यों ने महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि दी। भारत भूषण ने कहा कि यह गौरव की बात है कि डोगरों की बात मानकर महाराजा हरि सिंह की जयंती पर छुट्टी घोषित की गई। उनके द्वारा विकास और सामाजिक कार्य के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी लेनी चाहिए। केपी सिंह ने कहा कि महाराजा हरि सिंह द्वारा बाल विवाह प्रथा को खत्म करके नया कानून बना कर जनता को हक दिए और तिरंगा लहराने का हक भी महाराजा द्वारा ही दिया गया। हम केंद्र व राज्य सरकार का धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर देवराज डीडीसी भूषण बराल, कुलदीप कौर, अनु मन्हास, अशोक मिश्रा व बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। संवाद
भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
अखनूर। फव्वारा चौक में महाराजा हरि सिंह जयंती की छुट्टी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर मिठाई बांटी और महाराजा हरि सिंह अमर रहे के नारे लगाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश भगत ने की। भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने राज्य के विकास और जनकल्याण योजना शुरू करके लोगों में पहचान बनाई। बाल विवाह और भारत में जम्मू-कश्मीर के विलय के महत्वपूर्ण फैसले लेकर सराहनीय कदम उठाया। इस मौके पर डीडीडीस सदस्य सुरेश शर्मा, भूषण बराल, म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष संजय सराफ शाम लाल, सुखदेव सिंह, मंगा राम शर्मा, जगन नाथ शर्मा, रीता वर्मा, बिशन लाल, दलबीर सिंह, सोनिया वर्मा, सुलेमान चौधरी, अनु मन्हास, सोभा राम, केडी शर्मा, राज कुमार, राधे शर्मा, रमेश खजूरिया, देव रॉज, कर्ण सिंह, कुलदीप, राजू, खेमा, सुषमा व आशीष शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
पलांवाला में महाराजा के सलाहकार दीवान सिंह भाऊ को याद किया
ज्यौड़ियां। खौड़ और ज्यौड़ियां क्षेत्र में कई स्थानों पर महाराजा हरि सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। पलांवाला के मोहल्ला टीसीपी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पलांवाला के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। लोगों ने महाराजा हरि सिंह के साथ-साथ पलांवाला निवासी महाराजा के सलाहकार दीवान सिंह भाऊ को भी याद किया।
इस मौके पर पलांवाला निवासी सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर फरजूल सिंह भाऊ, गुलबदन सिंह, नंबरदार ठाकुर सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन प्रभात सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन पुरुषोत्तम सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने महाराजा हरि सिंह की उपलब्धि पर प्रकाश डाला और जन्मदिवस पर सरकारी अवकाश घोषित करने पर लोगों की तरफ से मिठाइयां तथा हलवा बांटा गया। खौड़ मुख्य बाजार में भी स्थानीय लोगों की तरफ से महाराजा हरि सिंह का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह भाऊ, सुखदेव सिंह, डिप्टी राम, दीपक सिंह, चैन सिंह, रजींत सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। नरेन्द्र सिंह भाऊ ने महाराजा हरि सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनकी बताई राह पर चलने के लिये कहा। संवाद
महाराजा की जयंती के जश्न में डूबा परगवाल
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार को नवदुर्गा पैदल यात्रा कमेटी ने मुख्य बाजार में कार्यक्रम का आयोजन कर महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जश्न मनाया। इस मौके पर कमेटी सदस्यों के अलावा काफी दुकानदार भी शामिल हुए। इस मौके पर हलवा बांटकर महाराज हरि सिंह अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाकर इस दिन को मनाया।
तरसेम सिंह की अगुवाई में सी डाइट में भाग ले रहे बच्चों ने भी महाराजा हरि सिंह की जयंती मनाई और लड्डू बांटकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। दूसरी तरफ गंधर्व आर्मी विद्यालय में करणी सेना के बैनर तले एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर केक काटकर खुशी मनाई गई। इस मौके पर करणी सेना परगवाल इकाई के प्रधान जसपाल सिंह, भारत प्रिय, गोपाल दास, गिरधारी शर्मा, दिलेर सिंह, मोहन सिंह समेत कई लोग शामिल थे। संवाद
महाराजा हरि सिंह की गाथा का गुणगान किया
ज्यौड़ियां। खौड़ में शुक्रवार को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर भाजपा मंडल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी व्यवस्था प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह भाऊ की तरफ से की गई। इस मौके पर मुख्य तौर पर नगरपालिका अध्यक्ष डिप्टी राम उपस्थित रहे। क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भाजपा जिला महामंत्री जीएस चिब, मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, समाजसेवी डॉ. पुरुषोत्तम लाल आदि ने कार्यक्रम में महाराजा हरि सिंह की गाथा का गुणगान किया और प्रसाद बांट कर खुशी मनाई। इस कार्यक्रम मं पार्षद दीपक सिंह, ज्योति देवी, सुभाष सिंह, सरपंच गीता देवी, शारदा देवी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सुरेश, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा विकास शरमा, मंडल टीम शक्ति केंद्र इंचार्ज पंच राकेश केवल सिंह, रछपाल, कैप्टन रंजीत सिंह, कैप्टन शमशेर, इंस्पेक्टर चगर सिंह, खौड़ व्यापार मंडल के सदस्य जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सैनी सभा ने श्रद्धा से मनाई महाराजा की जयंती
अरनिया। सैनी सभा ने सैनी सभागार में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सतपाल सैनी की अध्यक्षता में महाराजा हरि सिंह की श्रद्धा और जोश के साथ मनाई। कार्यक्रम बड़ी संख्या सैनी समुदाय के लोगों ने भाग लिया। सतपाल सैनी ने महाराजा हरि सिंह के जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और अवकाश घोषित करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर यशपाल सैनी, डॉ. ओपी सैनी, रमेश चंद्र, विजय सैनी, भूषण सैनी व सौदागर सिंह सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें