फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा-जम्मू मार्ग स्थित गेगिया गांव में ट्रैक्टर यूनियन के चेयरमैन मोहम्मद आरिफ की अध्यक्षता में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 131 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ उनके योगदान को किया।
विज्ञापन

माकपा नेता किशोर कुमार ने कहा कि संविधान के जरिये बाबा साहब ने लोगों को एक समान अधिकार दिलवाया। आज इस संविधान की अनदेखी की जा रही है। इसको बचाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। मोहम्मद आरिफ ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर अनन्य कोटि के नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में उत्सर्ग कर दिया। इस दौरान चौ कृष्ण लाल, कामरेड मनदव सिंह सहित अन्य ने भी विचार रखे।
पीडीपी कार्यालय में मनाई जाएगी डॉ. आंबेडकर जयंती
विजयपुर। पीडीपी के सांबा जिला प्रधान डॉ. हरमेश सिंह सलाथिया गुड़ा मोड़ में बताया कि वीरवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पीडीपी कार्यालय गुड़ा मोड़ में मनाई जा रही है। इस मौके पर डॉ. हरमेश सिंह सलाथिया के अलावा पार्टी कार्यकर्ता उनको श्रद्धांजलि देंगे और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें