फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के युग में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण

विज्ञापन
सरदार बाना सिंह अपने विचार रखते हुए
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव कोटली शाहदौला में बाबा मखन शाह लवाना सेवा सोसायटी के सेवानिवृत्त मास्टर शमशेर सिंह की अध्यक्षता में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन कर युवाओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता सरदार बाना सिंह मुख्य अतिथि व आइएएस अधिकारी हरविंद्र सिंह व व कमांडेंट गुरजीत सिंह विशेष अतिथि थे।
विज्ञापन

सरदार बाना सिंह ने कहा कि आज के युग में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। अभिभावाकों इस ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि देश की बेहतरी हो सके। आईएएस अधिकारी हरविन्द्र सिंह ने कहा कि वह इसी मिट्टी के हैं। यहां से शिक्षा प्राप्त करने के साथ कड़ी मेहनत करने पर आज अधिकारी के तौर पर समाज के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा नया रास्ता दिखाती है। इससे देश के लोगों की बेहतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि बाबा मखन शाह लवाना सेवा सोसायटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन को सराहा और कहा कि युवाओं को माता-पिता की सेवा करने के साथ सभी का भला करें।
कार्यक्रम में मौजूद कमांडेंट गुरजीत सिंह ने कहा कि आज दुनिया में सिख समाज का उत्थान हो रहा है, जिसका मुख्य कारण शिक्षा है। दुनिया भर में सिख समाज की ओर से मानवता की सेवा की जा रही है। हमारे गुरुओं द्वारा सभी का भला करने का संदेश दिया था, जिसका हम सबको पालन करना चाहिए। इस दौरान कई विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रंजीत सिंह, कृपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलदेव सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें