अरनिया। रनिया ोत्र के सोहागपुर गांव से बुधवार को मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए पैदल यात्रा रवाना हुई। यात्रा को पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
यात्रा पर जा रहे भक्तों का मंदिर परिसर में ग्रामीण तिलक लगाकर स्वागत कर गांव के बाहर तक उन्हें रैली के रूप में छोड़ने गए। यात्रा प्रारंभ होने से श्रद्धालुओं ने पूर्व गांव स्थित माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की और ग्रामीणों ने पालकी में सवार मां वैष्णो देवी की पालकी में प्रसाद चढ़ाने के लिए दान भी दिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि हर साल रवाना होने वाली यह 20वीं यात्रा है, जिस का उद्देश्य क्षेत्र के कल्याण की मनोकामना मांगना है। इस बीच श्रद्धालुओं के स्वागत में काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर में एकत्रित हुए और उनकी सुखद यात्रा की प्रार्थना की।
इस मौके पर डीडीसी सुरेखा देवी, भारत भूषण सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी, बीडीसी चेयरमैन कुलदीप राज, भारत भूषण शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो मे-पैदल यात्रा रवाना करते पूर्व विधायक ब अन्य।
माता वैष्णो देवी के लिए पैदल यात्रा निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सुख-शांति के लिए हर वर्ष की तरह माता वैष्णो देवी के लिए पैदल यात्रा बुधवार को गांव सतराईयां से रवाना हुई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सरपंच बीना देवी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने पैदल यात्रा को गांव के मंदिर से रवाना किया। सरपंच ने कहा कि 26 साल से इस यात्रा का आयोजन होता आ रहा है। इसमें काफी संख्या में गांवों के श्रद्धालु शामिल होते हैं। यात्रा में शामिल श्रद्धालु पहले नवरात्र के दिन माता के दरबार में पहुंच कर दर्शन करेंगे। 26 साल पहले इस यात्रा को गांव के लोगों द्वारा आरंभ किया गया। तब से हर साल यात्रा का आयोजन हो रहा है। यात्रा के पहले दिन श्रद्धालु नगरोटा स्थित कौल कंडोली मंदिर में विश्राम करेंगे। वहां से वीरवार को रवाना होंगे। इसके बाद यात्रा चलती रहेगी और पहले नवरात्र पर माता के दर्शन करेंगे। देश व राज्य में सुख शांति की कामना को लेकर इस यात्रा का आयोजन किया जाता है। काफी संख्या में युवा भाग लेते हैं। मौके पर पंच प्रवीण सिंह, नरेंद्र सिंह मंटू, सुरजीत सिंह, हैप्पी सिंह, मुकेश सिंह सहित काफी संख्या गणमान्य लोग मौजूद थे।
फाटो
पंजगराई में मां भगवती की रथ यात्रा दो अप्रैल को
ज्यौड़ियां। तहसील के गांव मललें पुल के नजदीक नवरात्र पर पंजगराई मां भगवती की रथ यात्रा दो अप्रैल को निकाली जाएगी। इसके लिए दरबार कमेटी की तरफ से क्षेत्र लोगों से आग्रह किया गया है कि यात्रा में शामिल होकर मां का आशीर्वाद लें। यात्रा सुबह दस बजे शुरू होगी, और मां के दरबार पंजगराई में समाप्त होगी। कमेटी पदाधिकारियों के अनुसार नवरात्र में दरबार की गुफा दिन रात मां की पिंडियों के दर्शन के लिए खुली रहेगी। भक्त सपरिवार यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित हैं। संवाद