बाबा जी सेवा सोसायटी मीरा साहिब में अध्यापकों के साथ अपने माता- पिता की सेवा करने वाले लोगों को सम?
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। बाबा जी सेवा सोसायटी मीरां साहिब की तरफ से सोमवार को गांव कृष्णा नगर में सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षा में बेहतर कार्य करने वाले अध्यापकों के साथ-साथ माता-पिता की सेवा करने वालों को सम्मानित किया गया। सोसायटी के प्रधान बाबा जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में थाना प्रभारी सुल्तान मिर्जा मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने कहा कि हमारे समाज में शिक्षकों का अहम योगदान है। बेहतर शिक्षक समाज को नई दिशा दिखा सकता है। देश निर्माण में शिक्षक का बेहतर योगदान होता है। उन्होंने सोसायटी द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए उनकी सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजन से सभी लोगों को अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
सोसायटी की ओर से जिन अध्यापकों को सम्मानित किया गया, उनमें अध्यापक रीता, हेड मास्टर मोद कुमार, विवेक शर्मा, रवि कुमार, परमजीत सिंह, गुरप्रीत कौर, मास्टर ज्ञानचंद, रामलाल, सतपाल शामिल थे। इस अवसर पर वन सुल्तान लोअर के सरपंच दया पाल, महाशा सुधार सभा आर एस पुरा के प्रधान गरीबदास सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।