अखनूर। कस्बे के विभिन्न बाजारों में सोमवार को अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चल कर पुलिस ने कई दुकानदारों का समान जब्त किया। इस दौरान कई को चेतावनी दी गई।
सोमवार दोपहर बाद थाना प्रभारी हिलाल अजहर की अगुवाई में पुलिस ने फव्वारा चौक से फुटपाथ पर किये गए अतिक्रमण को हटाया। कई दुकानदारों का समान भी जब्त किया। पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ मेन बाजार, बस अड्डा में अभियान चलाया। कार्रवाई को देखते हुए फड़ी और रेहड़ी वाले भाग गए। सनद रहे कि पिछले दिनों पुलिस स्टेशन में दुकानदारों के साथ एक बैठक में एसडीपीओ वरूण जंडियाल और थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने अखनूर बाजारों में अतिक्रमण से होने वाली परेशानियों के बारे में विचार विमर्श किया था, और अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया था। उल्लंघन करने वाले के खिलाफ करवाई का संकेत दिए थे। सोमवार को थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने कार्रवाई की। दूसरी ओर पुलिस की कार्रवाई पर दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों का कहना है कि अखनूर बाजार आगे ही मंदी के दौर से गुजर रहा है। पुलिस को ऐसे समय पर कार्रवाई से दुकानदारों को विश्वास में लेना चाहिए था।
थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने बताया कि बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।