कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने गांव मजुआ लक्ष्मी के युवाओं को बालीवाल किट भी दी
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। गांव खोजी पुर में यूथ क्लब नशे के खिलाफ नेहरू युवा केंद्र की तरफ से युवाओं के लिए फिट इंडिया के तहत सोमवार को शिविर लगाया गया। शिविर में खोजी पुर और आसपास के गांव के काफी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
यूथ क्लब के प्रधान प्रवीण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में फिजिकल टीचर राकेश कुमार ने युवाओं को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं को खेलों में रुझान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। यूथ क्लब के प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि मैं लगातार युवाओं को जागरूक करने के लिए गांव-गांव में शिविर लगा रहा हूं। ताकि युवा खेलों में रुचि लेकर अपने आपको फिट रख सकें। इस मौके पर गांव मजुआ लक्ष्मी के युवाओं को खेलने के लिए वॉलीबाल किट प्रदान की। पार्षद साहिल गुप्ता, पंच रवि चौधरी, तीर्थ राम, सुधा शर्मा मौजूद रहे। संवाद