फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत सुभाष शास्त्री जी ने प्रवचनो के माध्यम से भक्तजनो को मंत्रमुगध किया

विज्ञापन
प्रवचन देते सुभाष शास्त्री - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव दवलैड में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा वाचक संत सुभाष शास्त्री ने कहा कि सत्संग के मायने सुख का संग, और सुख हमें प्रिय है। प्रियता अपने में व अपने से ही होती है। जो सदा है। है का संग करना ही सत्संग है। असल अपना था नहीं, और रहेगा भी नहीं।
विज्ञापन

शास्त्री जी ने कहा कि एक क्षण का सत्संग भी मनुष्य को अपार सुख की अनुभूति करा सकता है। एक क्षण का कुसंग मनुष्य को बड़े दुख में डाल सकता है। सत्संग के माया मनुष्य महज ही इस भवसागर से पार हो जाता है। कुसंग मनुष्य के पतन का ही कारण होता है। कुसंग का संग दुख देने वाला है। संत का संग सुख देने वाला है। शास्त्री जी ने आगे कहा कि उतना सुख अभी आपको नहीं मिल रहा, क्योंकि अभी हो हम सत्य की चर्चा कर रहे हैं। सत्य का संग तो आपने ही करना है और जब करोगे, तो सुख भी पाओगे। इसलिए पहले आम सत्य को अच्छी प्रकार समझ लें, जान लें। जब ठीक प्रकार से सुर को पहचान जाओगे, तब यह भी जान जाओगे कि हम असंग नहीं, सत्य से अलग हुए ही नहीं और हो सकते भी नहीं। सत्य का संग तो स्वत: है। सत्य का संग नित्य है, सत्य का संग सदा है। जिसे इस बात का इस रहस्य का पता है, वह सुखी है। हमें इस रहस्य का पता अज्ञान के कारण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें