बिश्नाह में निकाली गई शोभा यात्रा में फूलों से सजी झांकी।
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब/ बिश्नाह। गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर सोमवार को श्री गुरु रविदास सत्संग सोसायटी आरएस पुरा-बिश्नाह की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। जो कई गांव से होते हुए सिकंदरपुर कोठे में पहुंची। शोभायात्रा को स्वामी गुरदीप गिरी महाराज ने झंडी दिखा कर रवाना किया। शोभायात्रा में सबसे आगे चल रहे बाइक सवार युवा चल रहे थे।
शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों लोग शामिल हुए जो गुरु रविदास की महिमा का गुणगान करते दिखे। बिश्नाह से निकाली शोभायात्रा गांव से होते हुए कोटली मियां फत्ता, पृथिपुर, नोग्राह से होते हुए सिकंदरपुर कोठे में पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर शोभायात्रा का लोगों ने स्टाल पर जलपान कराया कर स्वागत किया। आसपास के गांव में स्वामी गुरदीप गिरी महाराज का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं व सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए, और गुरु की झांकी को नमन किया। सिकंदरपुर में गुरु रविदास मंदिर में शोभायात्रा का पहुंचने पर स्वामी जी ने प्रकाशपर्व पर मुबारकबाद दी। कहा कि गुरु के बताए रास्ते पर चल सभी लोगों को देश की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु ने लोगों को नई दिशा देकर समाज के कमजोर लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन व्यतीत कर धर्म के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। ताकि सबकी बेहतरी हो सके। उन्होंने देश व दुनिया से कोरोना को दूर करने के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान श्री गुरु रविदास सत्संग सोसायटी आरएस पुरा-बिशनाह सभा के अध्यक्ष सीएल बनाल, संयोजक डॉ. डीडी शिवगोत्रा, बनारसी दास, शामलाल कुंडल, एमएल बनाल सहित अन्य पद अधिकारी शामिल रहे।