फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा कृष्ण मंदिर रामबाग में कलश यात्रा के साथ सप्ताह कथा संपन्न।

विज्ञापन
बिश्नाह के राधा कृष्ण मंदिर में चल रहे सप्ताह कथा के आखिरी दिन कलश यात्रा निकलते ऋषि नारयण ब भक्त - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। राधा-कृष्ण मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ समापन हो गया। आखिरी दिन महंत राजेंद्र आचार्य के शिष्य ऋषि नारायण ने प्रवचन किया। अंत में कलश के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जो मुख्य बाजार तारा चौक, बस स्टैंड, कैसी मोड़ से होते हुए राधा-कृष्ण मंदिर में समाप्त हुई।
विज्ञापन

स्वामी राजेंद्र प्रसाद आचार्य की अध्यक्षता में हुई इस कथा के अंतिम दिन सैकड़ों भक्तों ने भी हाजिरी देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। ऋषि नारायण ने कहा कि कथा से हमने व्यास गद्दी से संगत को जो श्लोक सुनाए हैं भक्तों को उस पर अमल कर सनातन धर्म का पालन कर समाज सेवा में जीवन लगाना चाहिए। देश के निर्माण में अपना सहयोग देना चाहिए। ताकि विश्व में चल रहे कोरोना महामारी का क्रोध शांत हो और लोगों की जान माल की प्रभु रक्षा करें। इसके लिए भी विशेष प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें