हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स 2021 चुने जाने पर आरएस पुरा में संधू बिरादरी के लोगों ने मिठाईयां बांटते ?
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। चंडीगढ़ की हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स-2021 चुने जाने पर कस्बे में संधू बिरादरी के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
युवा नेता विक्रम संधू की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान संधू बिरादरी के लोगों के साथ-साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। जिन्होंने मिठाई बांटी और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। विक्रम संधू ने कहा कि हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर पूरे भारत वर्ष के साथ-साथ संधू बिरादरी का भी नाम रोशन किया है। हमें देश की बेटी पर गर्व है, जिसने पूरी बिरादरी का नाम विश्व भर में रोशन किया है। हरनाज संधू की इस सफलता के बाद बिरादरी के लोग उत्साहित हैं। उन्हें गर्व है कि उनकी बिरादरी की बेटी ने एक बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। इसके लिए उनका पूरा परिवार भी बधाई का पात्र है।
उल्लेखनीय है कि 70 वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता सोमवार को इजराइल के इलियट में हुई। इसमें भारत की हरनाज कौर संधू ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद लोगों में काफी खुशी जताई।