फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद का दीदार कर मांगी पति की लंबी आयू

विज्ञापन
मीरां साहिव कस्वे में दो युवतिया करवाचौथ पर्व पर मेहदी लगवाते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस / पुरा मीरां साहिब। क्षेत्र में करवाचौथ पर्व पर सुहागिनों ने उपवास रखने के साथ दिन भर अन्न जल ग्रहण न करने के साथ पति की लंबी आयु की कामना की। शाम ढलते ही सुहागिनों ने अपनी हम उम्र महिलाओं संग मंदिरों में पहुंच विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करने के साथ पति की लंबी आयु की भगवान से कामना करने के साथ आपसी विश्वास के साथ इस पर्व को उल्लास से मनाया।
विज्ञापन

शाम तक चांद के इंतजार में बैठी सुहागिनों ने चांद को छाननी में निहारा व धूप व दीप जलाकर चावल व फूलों को अर्घ्य देने के बाद पति का चेहरा देख जल ग्रहण किया। कई सुहागिनों की टोलियां मंदिरों व आसपास के घरों में थालियां को आपस में बांटकर भगवान गणेश की पूजा करने के साथ कथा सुन उपवास पूरा किया।
कस्बे में दिन भर रौनक रहने के साथ नवविवाहिताओं की तरह सजने के लिए ब्यूटी पार्लरों की कई दुकानों पर काफी भीड़ होने पर महिलाएं अपनी बारी का इंतजार करते नजर आईं। कई युवतियों ने करवाचौथ पर्व पर उपवास रखकर मनचाहे वर की भगवाना से कामना की। वंदना, आशा, रोहणी ने कहा कि उन्होंने माताओं व भाभी के साथ उपवास रख दिन भर भूखे प्यासे रहकर पर्व को निभाया। मनचाहे वर के लिए भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के साथ बेअय बटवाया व इस पर्व को हर्ष उल्लास के साथ मनाया।
विज्ञापन

चांद देखन के बाद पति के हाथ से पिया पानी
विजयपुर। करवाचौथ का व्रत रविवार को महिलाओं ने रखा और पति की लंबी उम्र की कामना की। सुबह महिलाओं ने जल्दी उठकर स्नान किया और व्रत रखा। इस व्रत में कुछ भी नहीं खाया जाता है। जब तक चांद के दीदार न हों, महिलाएं कुछ नहीं खाती हैं। चांद देखने के बाद पति द्वारा पानी पिलाया जाता है। उसके बाद व्रत तोड़ा जाता है। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें