फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिवसीय आयोजित होगा धार्मिक कार्यक्रम वीस अक्तूवर से रामेशवाधाम में

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कोटली गल्ला बाना स्थित रामेश्वरधाम में दस दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम बुधवार से शुरू हो जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शोभायात्रा निकाले जाने के साथ होगा।
विज्ञापन

सोमवार को स्वामी प्रकाशानंद ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सद्गुरु रामेश्वर महाराज की 31 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पिछले वर्ष कोरोना के चलते इसका आयोजन नहीं हो पाया था। प्रेसवार्ता में मंदिर संयोजक स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि सद् गुरु रामेश्वर महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भागवत सप्ताह के साथ, कृष्ण लीला व संत सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूसरे प्रदेश से आए साधु संत पहुंचेंगे। कार्यक्रम के दौरान 24 अक्टूबर तक सत्संग होगा। इसमें देशभर सें पहुंचे संत प्रवचन से निहाल करेंगे। इसके अलावा रात के समय रमेश्वर धाम गीता भवन में रासलीला का आयोजन होगा, जिसमें वृंदावन से आए कलाकार मंचन करेंगे।
स्वामी जी ने बताया कि इस दौरान संत सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के अलावा देश के अन्य राज्यों के संत शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार सरकार की तरफसे जारी सभी एसओपी का पालन किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वह मास्क पहनकर ही कार्यक्रम में शामिल हों। उन्होंने कहा कि वह इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। स्वामी जी ने बताया कि 30 अक्तूबर को भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें