फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्वे में महाराज रणवीर सिंह की प्रतिमा का अनवारण किया

विज्ञापन
महाराजा रणवीर सिंह प्रतिमा अनवारण करने पर उदघाटन करते सांसद जुगल किशोर व अन्या भाजपा नेता - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सतपाल पप्पी की अध्यक्षता में शनिवार को आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर महाराज रणवीर सिंह की प्रतिमा का अनावरण सांसद जुगल किशोर शर्मा व पूर्व मंत्री चौ. शाम ने किया। सुबह उक्त स्थान पर मंत्रोउच्चारण के साथ हवन किया गया। इस दौरान महाराजा रणवीर सिंह अमर रहे के उद्घोष के साथ प्रतिमा पर फूलों की वर्षा की गई।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कस्बे की स्थापना करने पर आजादी के बाद किसी ने भी उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं की। महाराज बनने पर उन्होंने राज्य के हर वर्ग के लोगों की बेहतरी के लिए कार्य किया। आरएस पुरा की स्थापना करने वाले महाराज के बारे में युवा वर्ग को भी जानकारी मिलेगी।
इस मौके पर अमर क्षत्रिय राजपुत सभा के पद अधिकारी, लोकल बाडी निदेशक अजगर हुसैन, पार्षदों सहित डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, विद्या मोटन, एसडीएम रामलाल शर्मा, तहसीलदार गणदीप कुमार, बृजेशवर सिंह राणा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

-----------------
भाजपा नेता दूसरी सुविधाओं पर भी दें ध्यान
आरएस पुरा । पूर्व विधायक डा. गगन भगत ने महाराज रणवीर सिंह की प्रतिमा का अनवारण करने पर भाजपा नेताओं का धन्यवाद किया। पूर्व विधायक ने कहा कि विधायक रहते उन्होंने 40 लाख रुपये का प्रस्ताव बनवाकर महाराज की प्रतिमा स्थापित कराए जाने की योजना बनाई थी। अब बीस लाख रुपये खर्च किया गया। जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित की गई उसका चयन सही स्थान पर नहीं किया गया। स्कास्ट के मुख्य गेट के पास लगाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन शहीद दलजीत सिंह के स्मारक स्थल के पास ही स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि उपजिला अस्पताल में ब्लड बैंक, बस स्टैंड, मुंसिफ कोर्ट, डिग्री कॉलेज, पार्कि ंग आदि के कार्य विधानसभा भंग होने पर नहीं हो पाए। भाजपा के नेताओं को चाहिए कि वह दूसरे कार्य भी कराएं जिससे कस्बे के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें