रामगढ़ । क्षेत्र के गांव कौ ब्राह्मणा में शुक्रवार की देर रात को एक युवक ने घर के कमरे में ही पंखे के साथ रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पहचान गुलशन कुमार (25) पुत्र प्रीतम चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद