आरएस पुरा। ऑल इंडिया कैथ बिरादरी की 13 अगस्त को आयोजित होने वाली वार्षिक मेल को रद्द करने का फैसला किया गया है। रविवार को दाता शंकरी देव स्थान गांव लंगोटिया में हुई बिरादरी की बैठक में यह फैसला लिया गया। कमेटी के प्रधान कैप्टन गिरधारी लाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के दौरान कमेटी के अन्य सदस्य भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
प्रधान कै. गिरधारी लाल, कोषाध्यक्ष सूबेदार बचन लाल तथा सेवादार बाबा राम कैथ ने बताया कि करोना वैश्विक महामारी के चलते बिरादरी में मेल रद्द करने का फैसला किया गया है। उन्होंने देशभर में रहने वाले बिरादरी के लोगों से अपील की कि वह इस दिन घरों में रहकर दाता जी की पूजा अर्चना करें और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। उनसे प्रार्थना करें कि कोरोना वायरस महामारी से हमें जल्द छुटकारा मिले। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सरकार के सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कमेटी द्वारा यह फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि इस दिन सिर्फ कमेटी के कुछ सदस्य पहुंच कर हवन यज्ञ करेंगे। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य सवारन दास, रमेश कुमार, करतार चंद कृष्ण लाल बाबा राम सहित अन्य लोग भी विशेष तौर पर मौजूद थे।