फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेरे मेरे बीच में मोहब्बत की रग है... से बांधा समा

विज्ञापन
गुलशन ग्राउंड में सिंगर पापोन के कॉन्सर्ट में लोगों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
-गुलशन ग्राउंड में बॉलीवुड गायक पपोन को सुनने पहुंचे संगीत प्रेमी
विज्ञापन

- एक के बाद एक दिलकश गीतों को सुनाकर सजा दी शाम
- रेड एफएम अनवाइंड पपोन लाइव कार्यक्रम में दी शानदार प्रस्तुति

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के गुलशन ग्राउंड में शनिवार रात आठ बजे जैसे ही स्टेज पर बॉलीवुड गायक पपोन पहुंचे श्रोताओं की तालियों के बीच उन्होंने तेरे मेरे बीच में मोहब्बत की रग है... गाना शुरू किया। ठंडी शाम में संगीत का जादू बिखर गया। रेड एफएम अनवाइंड पपोन लाइव कार्यक्रम में पहुंचे पपोन ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। हल्की ठंड भरी शाम में गीतों का सिलसिला एक बार शुरू हुआ तो वह चलता रहा। इस कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर था।

लाइव कंसर्ट में गुलशन ग्राउंड के खुले आसमान में संगीत प्रेमियों के उत्साह और सुर से सुर मिलाकर गा रहे गीतों से शाम सजी थी। पपोन ने जैसे ही गाया सब रुक सा गया है,थम सा गया है। सुनकर संगीत प्रेमी श्रोताओं का दिल झूम उठा। स्टेज से कुछ दूर बैठे संगीत प्रेमियों को गायक पपोन ने खुद आगे आकर माहौल बनाने का निमंत्रण दिया तो मानों संगीत प्रेमियों को मुंह मांगी मुराद मिल गई हो। वंस मोर की आवाज से गुलशन ग्राउंड गूंज उठा। संगीत प्रेमियों की मांग पर जो आदत लग गई है मुझेकितनी राहत हुई मुझे,तुझे कैसे पता न चला कि मेरा इंतजार करदा ऐं सुनाकर माहौल बनाया। जब बात दिलकश अदाओं में हुई तो सुनााया सच-सच कहना तुम,खामोशी की खिड़कियों,जो करना है आज कर,टिमटिमाती निगाहों में। सुनाकर माहौल को युवाओं के दिलों तक पहुंचने का प्रयास किया। युवाओं का दिल रखने के लिए मेरी रूह का हो तुम गहना,सब रुक सा गया,थम सा गया सुनाकर युवाओं के दिलों व मन को छुआ। साथ ही सुनाया मोहब्बत हुई है मुझे,जो आदत लगी है मुझे,जिंदगी तुम्ही से हारी,क्या बताऊं कितनी राहत हुई मुझे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार जम्मू आया हूं, थोड़ा तो स्टेज के पास आओ
कार्यक्रम की शुरूआत में पपोन को जब संगीत प्रेमियों का उत्साह दिखा तो वह रुक गए। स्टेज से ही बोले पहली बार जम्मू आया हूं... मुंबई से इतनी दूर अच्छा नहीं लग रहा। थोड़ा तो पास आ जाओ यार। बस इतना कहते ही लोग स्टेज के करीब आते गए और गीतों का जो कारवां बना तो अंत तक नहीं टूटा। जम्मू की खूबसूरती के गायक पपोन दिवाने हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें