फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्विज में दिमाग लगाया, मंच पर हुनर दिखाया, नाटक से जीते दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जेयू में डिस्प्ले योर टैलेंट के दूसरे दिन गायन, पेंटिंग, भाषण और रंगमंच की प्रतियोगिताएं हुईं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। किसी ने नशामुक्त भारत बनाने का रास्ता सुझाया तो किसी ने विकसित भारत के सपने को साकार करने पर अपने विचार रखे। क्विज में सामान्य ज्ञान की परख हुई और पेंटिंग में गांव की जिंदगी से लेकर धरती को बचाने तक के रंग नजर आए। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में डिस्प्ले योर टैलेंट-2026 के दूसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों ने पढ़ाई से इतर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गायन, वादन, भाषण, क्विज, पेंटिंग, कोलाज, मिमिक्री और नाटक समेत कई प्रतियोगिताओं में जम्मू के कॉलेजों और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में विकसित भारत 2047 और नशामुक्त भारत को हकीकत कैसे बनाएं विषय रखे गए। इसमें लॉ स्कूल की अंशिका गांधी ने पहला, परेड कॉलेज की समिया शर्मा ने दूसरा और डोगरी विभाग के नीतीश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज में सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के सुमित कुमार, अमित मन्हास और सानिया शर्मा की टीम पहले स्थान पर रही। गणित विभाग की उस्मान रफीक, इमेश पंगोत्रा और महेश शर्मा की टीम दूसरे और परेड कॉलेज की ओजस्वी राजपूत, इशिता कोतवाल और समैया शर्मा की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंतिम दिन वीरवार सुबह 10 बजे से ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह सभागार में नृत्य, वाद-विवाद, क्ले मॉडलिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं होंगी। पहले स्थान पर रहने वाले सभी प्रतिभागियों को दोपहर साढ़े तीन बजे से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन




-

गायन और वादन में आईएमएफए के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

पश्चिमी एकल गायन में लॉ स्कूल के कुंवर लंगर पहले स्थान पर रहे। परेड कॉलेज की जानवी शर्मा दूसरे और इंस्टीट्यूट ऑफ म्यूजिक एंड फाइन आर्ट्स (आईएमएफए) की ममता कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। पश्चिमी वाद्य संगीत में आईएमएफए के आरव नरगोत्रा ने पहला और राजन भगत ने दूसरा स्थान हासिल किया। शास्त्रीय वाद्य संगीत की बिना ताल वाली श्रेणी में जीडीसी नगरोटा के सिद्धार्थ भोगल पहले, आईएमएफए के नरिंदर दूसरे और परेड कॉलेज की निशा देवी तीसरे स्थान पर रहीं। ताल वाली श्रेणी में आईएमएफए के नवराज सिंह पहले और वरुण कालोत्रा दूसरे स्थान पर रहे।



पेंटिंग में मौसम और गांव की झलक, कोलाज में धरती का संदेश

पेंटिंग प्रतियोगिता में मौसम और गांव की झलक विषय रखे गए। इसमें आईएमएफए की दिव्या राठौर ने पहला और ऋचा रैना ने दूसरा स्थान हासिल किया। परेड कॉलेज की उर्वशी टिक्कू तीसरे स्थान पर रहीं। कोलाज प्रतियोगिता में धरती मां और विविधता में एकता विषयों पर कलाकृतियां बनाई गईं। आईएमएफए के आदित्य कुमार कोतवाल पहले, लॉ विभाग के मोहम्मद जगम दूसरे और पत्रकारिता विभाग की गुरलीन कौर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन




स्किट में आरएस पुरा कॉलेज, एकांकी में पीजी इंटीग्रेटेड विभाग अव्वल

रंगमंच की प्रतियोगिताओं में जीडीसी आरएस पुरा की टीम ने स्किट में पहला स्थान पाया। पीजी इंटीग्रेटेड विभाग दूसरे और परेड कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। एकांकी नाटक में पीजी इंटीग्रेटेड विभाग पहले, जीडीसी आरएस पुरा दूसरे और परेड कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। मिमिक्री में द बिजनेस स्कूल के अमन कुमार पहले, मनोविज्ञान विभाग की सावी दूसरे और वाणिज्य विभाग के तन्मय पंगोत्रा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें