फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशमी आज: जलेंगे दशानन, खाक होगा अहंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में 90 फीट का रावण और 85-85 फीट के कुंभकरण व मेघनाद के पुतले होंगे दहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व वीरवार को धूमधाम व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर में प्रमुख परेड ग्राउंड में दशहरा का मुख्य समारोह होगा। यहां 90 फीट का रावण और 85-85 फीट के कुंभकरण व मेघनाद के पुतले दहन होंगे। इसके साथ ही खाक हो जाएगा दशानन का अहंकार। दशहरा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है।
परेड ग्राउंड में पुतलों के चारों तरफ बैरीकेडिंग की गई है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। यहां दशहरा देखने के लिए आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों के जलने से पहले श्रीराम और रावण की सेना के बीच भीषण युद्ध होता है। श्रीराम की सेना दुश्मन पर कड़े प्रहार करती है। इसके बाद लंका में आग लगाकर जश्न मनाया जाता है। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान के साथ सायंकाल में पुतलों के पास पहुंचते हैं और बारी-बारी सबको दहन करने की प्रक्रिया पूरी करते हैं। गांधीनगर स्थित दशहरा ग्राउंड, सैनिक काॅलोनी सहित अन्य जगहों पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले दहन किए जाएंगे।
विज्ञापन


पुतलों के दहन से पहले जमकर होगी आतिशबाजी
परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के दहन से पहले जमकर आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान आग के गुब्बारे भी छोड़े जाते हैं। सायंकाल में आतिशबाजी का नजारा देखते ही बनता है। आतिशबाजी से आसमान रोशनी के जगमगा उठता है।
विज्ञापन


आज दीवान मंदिर से निकलेगी रथ यात्रा
जम्मू। विजयदशमी पर शहर के दीवान मंदिर से शाम तीन बजे भगवान प्रभु श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह विभिन्न बाजारों से होती हुई चार बजे के करीब रघुनाथ मंदिर पहुंचेगी जहां पर इस शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा। उसके बाद पुन: शालामार रोड होते हुए शाम पांच बजे परेड ग्राउंड पहुंचकर समाप्त होगी। यहां सनातन धर्म नाटक समाज की एक बैठक में सभा के अध्यक्ष अनिल मासूम ने बताया इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे जो प्रभु श्रीराम का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके अलाव विशिष्ट अतिथि रेलवे डिवीजन के प्रबंधक उचित सिंघल, अरुण मन्हास व पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर के महंत रामेश्वर दास सहित सनातन धर्म सभा नाटक समाज के तमाम सदस्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें