सुंदरबनी। गांव फायरिंग लाइन में बने महाकाली मंदिर में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर महाकाली के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे में सर्वप्रथम महाकाली का हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्ण आहुति देने के पश्चात कंजक पूजन हुआ और महाकाली मंदिर में प्रसाद का भोग लगाने के पश्चात सभी भक्तों के लिए भंडारे का प्रसाद खोल दिया गया। इस मौके पर काफी संख्या में भक्त जनों ने पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और काली माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी दौरान मंदिर परिसर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। काली माता के भक्त राजेंद्र कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।