सुंदरबनी। गद्दी नशीन संत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर इंद्रजीत ने बुधवार को सुंदरबनी के साथ लगते गांव भजवाल के मोडा रा दी केरी में आश्रम निर्माण का नींव पत्थर रखा।
इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं सतगुरु इंद्रजीत महाराज ने कहा कि गुरु अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने वाला व्यक्ति है। जो अपने भक्त के जीवन से अंधकार का नाश करके प्रकाश का संचार करता है। उन्होंने कहा कि यहां पर आश्रम का निर्माण हो जाने के बाद सनातन संस्कृति, सनातन सभ्यता और सनातन के मूल्यों को आम जनमानस में स्थापित करने के लिए आश्रम की तरफ से भरपूर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सुंदरबनी के लोगों से आश्रम निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा के मंडल प्रधान सुंदरबनी सुखदेव सिंह, जसवीर सिंह, तरसेम अंताल संजीत अंताल, श्यामचंद अंताल, डॉ. नरेश शर्मा, भूतपूर्व सरपंच दर्शन लाल रैना आदि मौजूद थे।
फोटो 01 सुंदरबनी के साथ लगते गांव भजवाल में आश्रम के नींव पत्थर कार्यक्रम के दौरान भक्तों को प्रवचन देते हुए सद्गुरु इंद्रजीत जी महाराज