फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वृंदावन यात्रा, वीणु गीत, उखल बंधन की लीला सुनाई

Tue, 03 Jun 2025 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
राजोरी में श्रीमद्भागवत कथा सुनते लोग।
विज्ञापन
राजोरी। श्री ज्ञान गंगा आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है। इसके छठे दिवस सोमवार को अटल पीठाधीश्वर राजगुरु आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज ने वृंदावन यात्रा, वीणु गीत, उखल बंधन की लीला सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने श्री कृष्ण के इस जगत को उपदेश देने के लिए धेनुकासुर वध का वर्णन कर रासलीला भी प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि श्री भागवत कथा में लिखे मंत्र और श्लोक भगवान की आराधना और उनके चरित्र का वर्णन है। श्रीमद्भागवत की कथा में वह सारे तत्व हैं जिनके माध्यम से जीव खुद समेत साथी लोगों का भी कल्याण करने का माध्यम बनता है।
इसलिए हर व्यक्ति को भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए। अगर कहीं भागवत कथा हो रही है तो बिना आमंत्रण के भी वहां अवश्य जाना चाहिए। इससे जीव का कल्याण ही होता है। श्रीकृष्ण से संस्कार की सीख लेने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं परमात्मा थे। उसके बाद भी वह अपने माता-पिता के चरणों को प्रणाम करने में कभी संकोच नहीं करते थे। यह सीख भगवान श्रीकृष्ण से सभी को लेनी चाहिए। आज की युवा पीढ़ी धन कमाने में लगी है, लेकिन अपने कुल, धर्म और मर्यादा का पालन बहुत कम लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें