फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चुनौतियों से जीतने वाली महिलाओं को फिक्की फ्लो करेगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभाशाली 16 महिलाओं का चयन, आज जम्मू में होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख फिक्की फ्लो संस्था शुक्रवार को ट्रेल ब्लेजर अवॉर्ड्स के पांचवें संस्करण का आयोजन करेगी। शाम चार बजे जम्मू में आयोजित होने वाले समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली 16 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। संस्था की चेयरमैन आरती चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को पहचान और सम्मान प्रदान करना है। सम्मानित होने वाली महिलाओं में पुलिस, प्रशासन, कला, चिकित्सा, सामुदायिक नेतृत्व, मॉडलिंग और अन्य क्षेत्रों की प्रतिभाएं शामिल हैं। इनमें डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज सारा रिजवी, युवा आईएएस सीरत बाजी, जेकेएएस बबीला रकवाल, सुनेना शर्मा मेहता, कला अकादमी की सचिव हरविंदर कौर, कम्युनिटी लीडर नीतू धर खजूरिया, प्रीति चौधरी, गीतांजली शर्मा, उर्मी शर्मा, पूर्वा प्रभा, सायशा गुप्ता शामिल हैं। इसके साथ ही मॉडल व अभिनेत्री समरीन कौर, डॉ. रवीना मिर्जा, डॉ. रितु मिश्रा, डॉ. सीमा मलपोत्रा, विजया ठाकुर और वसुधा प्रभाकर को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें