फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभक्ति गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं। कनाल रोड स्थित गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्या अनीता कौल के मार्गदर्शन में वाद विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यार्थियों ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर विचार रखे।
विज्ञापन


आर्मी पब्लिक स्कूल में 106 निबंध और 539 स्वचित्र गतिविधि के जरिये राष्ट्रीय गीत को सम्मान दिया। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल गांधी नगर में प्रधानाध्यापिका अंजुमिन जाबीन की देखरेख में प्रार्थना सभा के दौरान वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ। रंगपुर मौलानियां स्थित विद्यालय में 75 विद्यार्थियों और 17 कर्मचारियों ने सामूहिक गायन किया। शास्त्री नगर के स्कूल में प्रधानाचार्या मुसर्रत जाबीन के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। मीरां साहिब, अरनिया, चक शेरा, कोटमैरा, रत्तियां, डेली और भट्याती सहित कई विद्यालयों में वंदे मातरम के इतिहास और विकास पर आधारित वृत्तचित्र दिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें