फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एमए स्टेडियम में लगेंगे वाटरप्रूफ टेंट, हीटिंग का भी होगा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
-गणतंत्र दिवस समारोह के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारी
विज्ञापन

-मंडलायुक्त व आईजी ने लिया जायजा, 24 घंटे मौजूद रहेगा स्टाफ

जम्मू। गणतंत्र दिवस पर एमए स्टेडियम में चौबीस घंटे फील्ड स्टाफ मौजूद रहेगा। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए वाटरप्रूफ टेंट और हीटिंग के इंतजाम होंगे। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने यह निर्देश शुक्रवार को दिए हैं। उन्होंने आईजी भीम सेन टूटी के साथ समारोह के सुरक्षा इंतजाम जांचे। मंडलायुक्त ने कहा, जिन विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे आपस में विभागीय तालमेल बनाए रखें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए किए सभी काम तय समय पर पूरे कर लें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, तलाशी पॉइंट्स, ट्रैफिक मैनेजमेंट, बैठने की योजना, पोस्टर, फूलों की सजावट, साफ-सफाई, रोशनी, बिजली और पानी की सप्लाई, प्रतिभागियों और नागरिकों को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट सेवा, आग लगने की आपातकालीन योजना, मेडिकल सुविधाओं, एम्बुलेंस और अन्य तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें