फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जयंती गांव में तमदेह मेला, बुआ दाती के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
-सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन, पूजा व भंडारे में लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। टरगवाल पंचायत के गांव जयंती में बराल ब्राह्मण बिरादरी ने पारंपरिक डोगरी पर्व तमदेह (आषाढ़ संक्रांति) के उपलक्ष्य में भव्य मेले का आयोजन किया। बुआ दाती देवस्थान पर आस्था का सैलाब उमड़ा।

सुबह हवन-यज्ञ और पारंपरिक पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बुआ दाती की चौकी का आयोजन किया गया। दोपहर को भंडारे में मीठी सियां वितरित की गईं। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ मेले में खरीदारी का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक मोहन लाल भी बुआ दाती के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़कों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रशांत शर्मा, तिलक राज शर्मा, मंगा राम शर्मा, बांटू शर्मा, बल्ली शर्मा, नरोत्तम शर्मा, सुरिंदर सिंह, नरेश शर्मा, अनिल शर्मा, कुलदीप सिंह, सुमन सिंह, रोहित कुमार, आयुष सिंह, गगन गुप्ता, विशाल, विनय, अभिषेक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें