संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने घगवाल में पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से बीस मवेशियों को छुड़ाया गया है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि राजपुरा में पैदल रास्ते मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाला चक के पास गोवंश तस्करी के प्रयास को विफल किया। गिरफ्तार पशु तस्करों की पहचान लाल दीन निवासी मन्यारी हीरानगर कठुआ और अतहर दीन निवासी लाचीपुरा कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।