विजयपुर। पुर्व मंत्री चंदर प्रकाश गंगा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उत्तबहनी में देविका नदी के किनारे श्री गुरु नाभा दास का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया और साथ में समाज को न्याय दिलाने वाले संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य अवतार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सांबा अमर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष परमंडल गिरधारी लाल, भाजपा नेता एडवोकेट जतिन शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सांबा नरेंद्र प्रताप सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुश जमवाल, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री आदि मौजूद रहे। संवाद