दोमाना। बाबा कैलखनाथ देव स्थान गजनसू में 15 साल पहले लगने वाला मेला इस बार भी जोरशोर से लगाया जाएगा। गजनसू में इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेला स्थल की सफाई की जा रही है। लोगों की सुविधा के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। प्राचीन समय से लगने वाला ये मेला 15 साल से नहीं लग पाया है। जिन्हें अब वहां के युवाओं की ओर से फिर से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
बाबा कैलकनाथ देव स्थान पर 500 साल पुरानी बनी बाबा की पिंडी की जगह बाबा कैलख नाथ देव की मूर्ति की स्थापित की जाएगी। तपोमूर्ति स्वामी दिनेश भारती की ओर से 12 अप्रैल को सुबह नौ बजे गलवडे चक से गजनसू तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद 12 से 14 अप्रैल तक पूजा की जाएगी। 14 अप्रैल को पूर्ण आहुति डालकर बाबा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। जिसके बाद भक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन होगा। इसी दौरान 12 से 14 अप्रैल तक बैसाखी का मेला भी लगाया जाएगा।