फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदिया घाट के श्री परशुराम मंदिर में करवाई कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कसबे के चंदिया घाट में स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भागवत सप्ताह का मंगलवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। ब्राह्मण सभा के प्रधान अशोक शास्त्री की देखदेख में यह धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। इसमें कथा वाचक देवराज ने भजन गायन और भगवान श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन कर भक्तों को प्रभु चरणों से जोड़ा।
विज्ञापन

इस मौके पर कलश यात्रा भी निकाली गई और भंडारा लगाया गया। पंडित अशोक शास्त्री ने बताया कि इस माह में परिवार के सदस्य पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान करें। मौके पर बब्बू अशोक गुप्ता, थोडू राम शर्मा, मास्टर रत्न लाल, मोहन लाल शर्मा, डी एन अबरोल अन्य भक्तजन मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें