फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समात्रा बिरादरी की मेल हर्षोल्लस से मनाई

विज्ञापन
समोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल में आशार्वाद लेने के लिए लाइन में लगे लोग।
विज्ञापन
विजयपुर। समोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर कुलियां कमाला दाती मंदिर में सुबह सत्संग किया गया। उसके बाद हवन यज्ञ के बाद भंडारा लगाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

सुबह सर्दी और बूंदाबांदी के बावजूद भी श्रद्धालुओं के उत्साह में कमी नहीं रही। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह खानपान के स्टाल लगाए ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न होे।
समोत्रा बिरादरी मंदिर के पुजारी सतपाल और बिरादरी के सदस्यों ने बताया कि यह लगभग दो सौ साल पुराना स्थान है। जैसे-जैसे लोग इसको पूजते गए लोगों में चमत्कार दिखता गया। उसके बाद इस मंदिर की स्थापना की गई। तब से आज तक हर साल मेल बड़ी धूमधाम से की जाती है। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू हो गई। कोरोना को देखते हुए इस बार कुछ लोग नहीं पहुंच पाए। इस मौके पर कई पार्टियों के नेताओं ने भी माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें