सांबा। घगवाल में पंचों ने शनिवार को बैठक की। इसमें उन्होंने सरकारी विभागों के अधिकारियों पर आरोप लगाए कि पंचों को भी जनता ने चुना है। जबकि सरकारी कार्यालयों में उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। केवल सरपंच की ही सुनवाई होती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी लोगों के काम कराने होते हैं। लोगों को चुने पंचों पर आस होती है, लेकिन उन्हें सरकारी कार्यालयों में कोई पूछता तक नहीं है। उन्होंने कहा कि वह एलजी से भेंट कर उन्हें भी अपनी समस्या से अवगत कराएंगे। बैठक में पंच रमण शर्मा, राजेंद्र, नेहरू लाल, किशोरी, करनैल और गणेश ने भी विचार रखे। संवाद