अखनूर। गांव सुंगल के सरपंच अंजू शर्मा की अगुवाई में शुक्रवार सुबह प्रभात फेरी निकली गई। जो क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हो करके गुजरीं। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर लोगों की आस्था के लिए जागरूक किया और मंदिरों में पूजा अर्चना की।
शुक्रवार को सुबह चार बजे पंचायत सुंगल से प्रभात फेरी गांव सुंगल, लेहड, सुंगल मोड, फव्वारा चौक, बस अड्डा में पड़ने वाले सभी मंदिरों में पूजा अर्चना की। इसमें श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए जयघोष भी लगाए। इसके बाद कस्बे के परशुराम मंदिर में आखिर पखवाड़े में सत्संग और कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद भंडारा भी लगाया गया।
सरपंच ने कहा कि गांव सुंगल से रोज प्रभातफेरी निकली जा रही है। जो विभिन्न गांवों से होकर गुजरने के साथ क्षेत्र में पड़ने वाले मंदिरों में पूजा अर्चना की जाती है। इसमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल होती हैं। उन्होंने बताया कि रोज प्रभातफेरी निकलने का उद्देश्य है कि लोगों में भगवान के प्रति आस्था जागरूक की जाए। उन्होंने बताया कि इसके बाद क्षेत्र के अन्य तीर्थ स्थलों पर भी प्रभातफेरी के मध्य सत्संग किया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच राम पाल, गणेश शर्मा, यशपाल शर्मा, रेखा शर्मा, केवल कुमार, अनुराधा, कुषण लाल, ज्योति देवी, मानिषा देवी आदि शामिल थे।