फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा बाबा बूटा राम को पुण्यतिथि पर याद किया

विज्ञापन
महात्मा बाबा बूटा जी की तस्वीर पर फूल माला अर्पित करते हुए भक्तजन
विज्ञापन
आरएस पुरा। महाशा सुधार सभा की तरफ से मीरां साहिब स्थित महात्मा बाबा बूटा राम के देव स्थान पर उनकी 51वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सभा के प्रधान गरीबदास, सभापति बोधराज राव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महात्मा के समाधि स्थल पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। कई वक्ताओं ने बाबा जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस मौके पर महाशा सुधार सभा के प्रधान सेवानिवृत्त तहसीलदार गरीबदास ने कहा कि सभा की ओर से महात्मा बाबा बूटा राम की पुण्यतिथि हर वर्ष श्रद्धा पूर्वक तरीके से मनाई जाती है। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर आशीर्वाद लेते हैं। महात्मा जी ने अपने जीवन कार्यकाल के दौरान लोगों को नेक रास्ता दिखाने के साथ सबका भला किया। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह बाबा जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर सबकी भलाई के लिए कार्य करें। प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि बाबा जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।
इस मौके पर विद्या मोटन, सेवानिवृत्त कर्नल सोमनाथ, प्रधान राम सिंह, बिशन दास हरबंस लाल, तिलक राज, रतन चंद, श्याम लाल, सुरेंद्र कलोतरा, चमनलाल, रामलाल, कुलदीप मजोतरा, राजेंद्र कुमार, बोधराज, सुजीत कुमार, मास्टर हरवंश लाल व प्रेमलाल सहित काफी संख्या में सभा के सदस्य बा संगत दी मौजूद थी जिन्होंने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें