अखनूर में पूर्व सासंद मदन लाल शर्मा के स्वस्थ होने की कामन के लिए किए हवन में भाग लेते लोग।
अखनूर। पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री कांग्रेस के वरिष्ट नेता मदन लाल शर्मा के स्वास्थ्य की कामना के लिए सोमवार को हवन यज्ञ किया गया। अखनूर के चिनाब दरिया जियोपोता घाट पर कांग्रेस के कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी सहित गणमान्य लोगों ने महा मृत्युंजय जाप, हनुमान जाप और हवन यज्ञ किया।
इस के बाद बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा में भी अरदास करके मदनलाल के जल्द स्वस्थ होने की कमाना की गई। इस मौके पर पूर्व सरपंच कुलदीप शर्मा ने कहा कि मदन लाल शर्मा का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर जाप और यज्ञ किया गया। इसमें उनके स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की गई। भारत भूषण शर्मा ने कहा कि काफी दिन से वह नारायणा अस्पताल में कोरोना वायरस की चपेट में हैं। वह ठीक होकर लोगों के बीच फिर से आएं और सेवा करें यही हमारी दुआ है। इस मौके पर अनुराधा शर्मा, तुलसी दास, दर्शन लाल, राजेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद