आरएस पुरा में ज्म्मू कश्मीर नवनिर्माण पार्टी के नेता पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
आरएस पुरा। जम्मू कश्मीर नवनिर्माण पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की गई कि पंजाबी भाषा को जम्मू-कश्मीर में आधिकारिक रूप से लागू किया जाए। इस संबंध में सोमवार को प्रेसवार्ता की गई। प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसमेर सिंह चौहाला ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में जिन पांच भाषाओं को अधिकारिक रूप से लागू किया है उसका स्वागत है। साथ ही इस बात का दुख है कि पंजाबी भाषा की अनदेखी की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस बिल में संशोधन लाते हुए पंजाबी भाषा को भी जम्मू-कश्मीर में अधिकारिक रूप से लागू करे। ताकि यहां लाखों की संख्या में रह रहे सिख समुदाय के लोगों के साथ इंसाफ हो सके। चौहाला ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जिन लोगों को नुकसान हुआ है उनकी भरपाई करने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए जाएं। प्रेसवार्ता में मनमीत सिंह मीता, सरदार राजा सिंह, हरप्रीत सिंह, राजेश शर्मा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद