फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सैर करने निकली महिला की सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। उसकी पहचान सुनीता देवी पत्नी यशपाल निवासी गांव कोटलीशाह दौला के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार महिला सोमवार की सुबह सैर के लिए जा रही थी। इस बीच उसे एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने महिला को उपजिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें