फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कई जगह पर तिरंगा फहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। जम्मू-कश्मीर से 370 तथा 35 ए हटने का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा की तरफ से मीरां साहिब क्षेत्र में जगह-जगह पर तिरंगे फहराएं गए। इन अनुच्छेद को समाप्त करने के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को भी पार्टी की तरफ से उनके परिवार के लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता तथा सरपंच देवराज शर्मा की अध्यक्षता में मीरां साहिब मरालिया मोड़ में तिरंगा फहराकर खुशी मनाई गई। इस दौरान शहीद भगत सिंह पार्क सहित अन्य स्थानों पर तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर प्रजा परिषद के नेता रहे बुजुर्ग सेवक राम सराफ मुख्य रूप से मौजूद थे। जिन्होंने तिरंगा फहराया और देशवासियों को मुबारकबाद दी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवराज शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक साल पहले आज ही के दिन 370 हटाकर ऐतिहासिक फैसला लिया था।
इस दौरान पूर्व विधायक प्रो, गारू राम भगत, बीडीसी चेयरमैन दिलीप कुमार, जिला प्रधान सरदार हरभजन सिंह पम्मी, किसान मोर्चा के मंडल प्रधान अशोक सिंह सलारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें