फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मकुमारी आश्रम से बीएसएफ को भेजी राखियां

विज्ञापन
बीएसएफ के जवान राखी दिखाते हुए। - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। तीन अगस्त को भाई बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया। मगर भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों की कलाईयां सूनी रह गईं। कोरोना वायरस की रोकथाम के चलते संपूर्ण लॉकडाउन से जवानों के घरों से समय पर राखियां उन तक नहीं पहुंच सकी थीं। इस पर ब्रह्मकुमारी आश्रम की ओर से पैंठी में 48 वीं वाहिनी बीएसएफ के जवानों को राखियां भेजी गई। जिस पर बल की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया व जवानों व अधिकारियों को राखियां बांधी गई। बल के कमांडिंग अधिकारी भवानी सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी और भारत-पाक सीमा पर बने तनाव के कारण जवानों की कलाईयां राखी से सूनी रही थीं, लेकिन अब ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों की ओर से राखियां बांध कर जवानों का मान बढ़ाया है। उन्होंने ब्रह्मकुमारी आश्रम का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें