फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर तैनात जवानों की को राखी बांधने पहुंचीं क्षेत्र की बहनें

विज्ञापन
सुचेतगढ़ बार्डर पर जवान को राखी बांधती युवती।
विज्ञापन
आरएस पुरा। आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रविवार को क्षेत्र की बहनें सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों व अधिकारियों को राखियां बांधने पहुंचीं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने घरों से हजारों मील की दूरी पर सरहद की रक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल के जवानों व अधिकारियों को राखियां बांधने पर बहनों ने उनकी दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

बहनों ने उनके माथे पर तिलक लगाया। वहीं सीमा सुरक्षा बल के जवानों व अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र की बहनों के इस स्नेह को देखकर कहा कि उन्हें ऐसा महसूस नहीं हो रहा है कि वह अपने घर से दूर हैं। सीमा पर तैनाती के दौरान ऐसा लग रहा है कि वह अपने घरों में ही रक्षाबंधन का पावन पर्व मना रहे हैं। यहां पहुंची बहनों ने उन्हें इस बात का अहसास ही नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि सीमा की रक्षा करना का पहला कर्तव्य है ताकि घरों में बैठे लोग सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें